Posts

बेवकूफ़ी है

मिलेंगी  मंज़िलें  कैसे   तुम्हारी   अपनी  नस्लों  को सफ़र   से   ये   नुक़ूश-ए-पा  मिटाना  बेवकूफ़ी  है "असर" गर चाहते हो सुर्ख़रू होना तो फिर सुन लो बुज़ुर्गों   की   रिवायत  को   भुलाना   बेवकूफ़ी  है। #शाहरुख़असर #shahrukhasar

न कुछ कहना ना कुछ सुनना

ख़मोशी से गुज़र जाना न कुछ कहना न कुछ सुनना, मिरे दिल से उतर जाना न कुछ कहना न कुछ सुनना, ये  मुझसे  तो नहीं  होगा  मगर  तुमको  इजाज़त  है, अगर चाहो मुकर जाना न कुछ कहना न कुछ सुनना। #शाहरुख़असर #shahrukhasar